किश्तवाड़। जिला में कांदनी के पास एक पुरानी सरकारी इमारत जलकर राख हो गई। मंगलवार तड़के अचानक स्थानीय निवासियों ने इमारत में आग देखी। लोगों ने काफी प्रयास कि आग को बुझाया जाए। बाद में सेना के जवान भी पहुंचे।
उन्होंने पास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। यह कांदनी शहर किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे पर किश्तवाड़ शहर से लगभग 20 किलोमीट दूर है। बताया जाता है कि यह वन विभाग का हट था, जिसमें काफी देर तक ग्रेफ विभाग भी रह रहा था। इन दिनों वह खाली था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।