फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बट्टलबालियां में फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी आग, लकड़ी का सामान स्वाहा

विज्ञापन
उधमपुर: बटल बलिया में फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालियां में शनिवार को मैसर्स एसपी इंडस्ट्रीज नामक एक फर्नीचर की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है, क्योंकि उस समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि आग लगने के समय वह पास में स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। बाहर फैक्ट्री से धुआं उठता देख वह फौरन पास पहुंचे, तो फैक्ट्री में आग लग चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पहले आसपास के लोगों की मदद से आग पर पानी डालना शुरू किया। लेकिन, पानी का प्रेशर कम होने की वजह से आग पर काबू नहीं पा सके। आग को ज्यादा भड़कता देख उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची दमकल के दो वाहनों की सहायता से आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया गया। लेकिन, अंदर रखा फर्नीचर का सारा सामान जल गया है। फैक्ट्री में फोल्डिंग बेड व कुर्सियां बनाने का काम किया जाता है। इसमें लकड़ी और प्लाई के साथ लोहे का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, आग लगने के बाद लोहे के सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, लकड़ी और प्लाई का सामान जल गया है। फिलहाल नुकसान का अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि इस फैक्ट्री के आसपास केमिकल की कई फैक्ट्रियां हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग भड़क कर आसपास की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, जिस तेजी से दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वह सराहनीय है। हालांकि, फैक्ट्री में रखे सामान को नहीं बचाया जा सका। दमकल ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

उधमपुर: बटल बलिया में फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी.- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर: बटल बलिया में फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें