फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंगरी के कलसोत में जंगल में लगी आग

विज्ञापन
उधमपुर की मोंगरी तहसील के कलसोत इलाके में जंगल में लगी आग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मोंगरी तहसील के कलसोत इलाके में जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। कलसोत, पंजर और सद्दल गांव के ग्रामीण भी विभाग के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात को शहर के साथ लगते गंगेड़ा इलाके में जंगल में आग लग गई थी। इस पर काबू पाने में वन विभाग को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, सोमवार रात को मोंगरी तहसील के कलसोत गांव के नजदीक स्थित जंगल में भी आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने इसके बारे में वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद एक टीम आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई।
इसकी सूचना मिलने पर मोंगरी के नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग पर काबू पाने में सहयोग करने को कहा। निर्देश मिलने के बाद नंबरदार और चौकीदार ने ग्रामीणों को साथ लेकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। शाम तक विभाग और ग्रामीण आग को फैलने से रोकने में जुटे थे। जंगल से दिन भर धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें