फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तहरीक के बैनर तले रैली

Thu, 12 Jan 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/ रियासी
विज्ञापन
मौसम बदला, किसान परेशान
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर किसान तहरीक द्वारा बुधवार को एक रैली निकालते हुए सरकार के प्रति रोष जताया गया। इस दौरान लोगों को फसलों तथा जमीनों के मुआवजे नहीं मिलने के साथ ही राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारियों व गिरदावरों की कार्यप्रणाली पर भी आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


बुधवार को किसान तहरीक के जिला प्रघान सोहन लाल शर्मा की देखरेख में निकाली गई रैली में सरकार द्वारा राशन देने के स्केल में कमी पर रोष जताने के साथ ही राशन के दाम में बढ़ोतरी पर भी रोष जताया गया। शर्मा ने कहा कि सरकार ने राशन कम कर और दाम बढ़ाकर गरीब जनता की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि किसानों को तबाह हुई फसलों के मुआवजे के साथ ही सड़के बनाने के दौरान खराब हुई जमीनों के मुआवजे के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। इसके अलावा मनरेगा के दिहाड़ीदारों तथा विधवा व बुजुर्गों को पेंशन का पिछले कई माह से एक पैसा तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


सरकार लोगों की समस्यायों को हल कर पाने में असफल साबित हुई है। बाद में तहरीक के सदस्यों ने जिला विकास आयुक्त रविंदर कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रेम बाली, बनारसी दास, अब्दुल करीम, मोहम्मद गफूर, मान सिंह, सुभाष चंद्र, तालिब हुसैन, कैप्टन जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें