फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन बाद भी नहीं मिला लापता लोगों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। 22 दिन बीतने के बाद भी होंजड़ गांव के 19 लापता लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की एक टीम लौट आई है, जबकि एसडीआरएफ की नई टीम भेजी गई है जो अभियान जारी रखेगी।
विज्ञापन

किश्तवाड़ के होंजड़ गांव में 27 जुलाई को देर रात बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ में भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके साथ ही 19 लोग लापता हुए थे। हालांकि 28 जुलाई को राहत एंव बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। दो दिन के बाद ही एनडीआरएफ और एसडीआरए टीमें भेजी गई थीं। लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दो दिन पहले एनडीआरएफ की एक टीम वहां से लौट गई है, जिन्हें अन्य स्थानों पर मदद के लिए जाना था। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार इसकी पुष्टि की है। बताया कि अभी तलाशी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें