फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर बांटा आलू और तरबूज का प्रसाद, छबील लगाकर पिलाया ठंडा पानी

विज्ञापन
उधमपुर: निर्जला एकादशी पर शहर में छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले भर में शनिवार को दूसरे दिन भी निर्जला एकादशी पर्व की धूम रही। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह छबीलें लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। साथ ही मंदिरों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सपरिवार मंदिर जाकर माथा टेका, और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर की आदर्श कॉलोनी, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, धार रोड, एमएच रोड, संबल रोड, कैपरी, आदि जगहों पर लोगों ने छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाया। इस दौरान धार रोड और हाईवे पर लोग वाहनों को रोक-रोक कर यात्रियों को मीठा पानी पिलाते नजर आए। इस काम में बच्चों व युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। वे लोगों को आलू और तरबूज का प्रसाद भी दे रहे थे।
इस बीच पुलिस ने भी पुलिस थाना और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छबीलें लगाईं। धार्मिक जानकारों के मुताबिक शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक इसका शुभ मुहूर्त होने के कारण इस बार निर्जला एकादशी का पर्व दो दिन मनाया गया है। पहले दिन गृहस्थ व आमजन के लिए उपवास का प्रावधान था। जबकि, दूसरे दिन साधु सन्यासियों के लिए उपवास का महत्व बताया गया। इसके चलते लोगों ने दो दिन तक इच्छानुसार छबीलें लगाकर दान पुण्य किया।

उधमपुर: निर्जला एकादशी पर बाजारो में लगी छबीलें व आलू के स्टाल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें