फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियोत गांव में दो-तीन दिन बंद रहती है बिजली, स्थानीय परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। तहसील पंचैरी के गलियोत गांव में कई कई दिन तक बिजली बंद रहती है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशानी हैं। उन्हें अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिजली न होने से वे दुनिया से कट गए हैं। किसी बाहरी को फोन भी नहीं कर सकते, क्योंकि फोन चार्ज ही नहीं हैं
विज्ञापन

क्षेत्र के नायब सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को भी दो दिन बाद बिजली बहाल की गई है। लेकिन, इसका भी कोई भरोसा नहीं हैं कि कब तक रहेगी। कहा कि उनके गांव में कई बार दो से तीन दिन बाद बिजली बहाल की जाती है, और कुछ समय बाद फिर से बंद कर दी जाती है। इस लंबी कटौती से ग्रामीण काफी परेशान हो गए हैं। यह कटौती आसपास की लगभग दर्जन भर पंचायतों में रोजाना होती है, लेकिन जल्द बहाल भी हो जाती है। गलियोत की ही हालत सबसे ज्यादा खराब है।
उन्होंने बताया कि यहां मौसम में थोड़ी सी भी खराबी आने और हवा चलने पर बिजली बंद कर दी जाती है। फिर यह बिजली एकाध दिन बाद ही लौटती है। इस समस्या से कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसलिए, जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि गलियोत में बिजली ढांचे को मजबूत किया जाए। साथ ही बिजली कटौती को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें