उधमपुर। जिले में मंगलवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर करीब 20 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ इन सभी के कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं। पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि इस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। सोमवार को जिले में कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और चार लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन मंगलवार को मामलों में फिर से बढ़ोतरी हुई और शाम तक कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11354 हो गए हैं। 11163 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 54 सक्रिय मामले बचे हैं।