कटड़ा। धर्मनगरी में नगर पालिका की ओर से ई वेस्टेज पिकअप वाहन सेवा बुधवार से सेवा शुरू हुई है। इसका शुभारंभ डीसी चरणदीप सिंह ने किया। नगर पालिका के सहयोग से यह सेवा आरएलजी कंपनी यानी कि रिवर्स लॉजिस्टिक्स ग्रुप ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई है।
डीसी ने कहा कि ई वेस्टेज इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक है। मौजूदा समय में प्रत्येक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक चीजें इस्तेमाल करता है। मगर जब वह पूरी तरह से खराब हो जाती हैं तो कहीं न कहीं फेंक देते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं कस्बे सहित आसपास न फेंकी जाएं इनका सही तरह से निवारण हो। इसके तहत कंपनी की गाड़ी जगह-जगह अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक करेगी।
लोगों को कंपनी के तरफ से कुछ शुल्क दिया जाएगा। और कंपनी ई कचरा एकत्रित कर जम्मू स्थित अपने मुख्यालय में ले जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार अनिल चाढ़क, सीईओ नगरपालिका व केडीए प्रीति शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बडू, पार्षद रवि नाग, रेनू बाला, रीना बडू, तारा चंद आदि मौजूद रहे।