फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर में दिनभर लगी रही वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौराना उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों की कतारें लगी रही। वाहनों को रोकने लिए पुलिस ने जखैनी इलाके में विशेष नाका लगाया गया था।
विज्ञापन

छह महीने से हर बुधवार को रामबन और बनिहाल के बीच राजमार्ग की मरम्मत का काम किया जाता है। इस दौरान कश्मीर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जाता है। पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात को ही घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और बुधवार सुबह छह बजे के बाद छोटे वाहनों के भी घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पुलिस ने सुबह ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था और शाम तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक दिया गया था।
जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टल बालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों वाहनों को रोका गया था। वहीं, पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़ व चिनैनी रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। नाकों पर पूछताछ और दस्तावेज की जांच के बाद उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई। बुधवार को गर्मी बहुत ज्यादा थी, इसलिए चालकों और यात्रियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे बारिश होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें