फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब और भी गहरा होगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 48 घंटे और बढ़ गई है। इससे लोगों के सामने जल संकट और बढ़ जाएगा। चौथे दिन भी जिले में लोगों को पानी का प्रबंध करने के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ा। साथ ही अब प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी भरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर सरकार तक मांगें पहुंचाने का प्रयास किया है। कर्मचारियों ने दो दिन हड़ताल का एलान किया था। लेकिन, अब हर रोज इसको बढ़ाया जा रहा है। इस हड़ताल के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। रविवार को जल शक्ति एंप्लाइज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सोमनाथ ने बताया कि उन्होंने हड़ताल को 48 घंटे और बढ़ा दिया है। अब लोगों की परेशानियां और बढ़ने वाली हैं।
पूरे जिले में पानी का संकट बना हुआ है। रामनगर, पंचैरी, मजालता, चिनैनी, जिब, थाती, डुडु, बसंतगढ़ व अन्य कई इलाकों में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में चार दिन से एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। लोग लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं। शहर में भी बावलियों पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिन बावलियों पर पहले चंद लोग पानी भरने आते थे, वहां अब सुबह से शाम तक लोगों का जमघट लगा रहता है।
विज्ञापन

पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के राजेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, आदि का कहना है कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती, इसी तरह रोष प्रकट करते रहेंगे। वहीं, लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने स्थायी कर्मचारियों से दोगुना काम करवाना शुरू कर दिया है। स्थायी कर्मचारियों से उन इलाकों में पानी खुलवाया जा रहा है, जहां अस्थायी कर्मचारियों ने कई दिनों से काम बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें