फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में सप्लाई हो रहे मटमैले पानी से लोगों में रोष ।

विज्ञापन
चिनैनी में गंदे पानी की सप्लाई के दौरान महिला पानी दिखती हुई:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में जल शक्ति विभाग मटमैले पानी की सप्लाई कर रहा है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने विभाग से स्वच्छ पेयजल सप्लाई की मांग उठाई है। साथ ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल प्रधान बलबान चंद अंताल ने कहा कि कस्बे में कई दिनों से मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। बीमारियों के फैलने का डर है। गंदा पानी लोग न पी सकते हैं, और न ही किसी और काम में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे पानी की सप्लाई का क्या करें?
वहीं, स्थानीय संसार चंद, कुलदीप कौर, राजेंद्र कुमार, आदि ने कहा कि लोग यदि किराया पूरा देते हैं तो पानी भी स्वच्छ दिया जाना चाहिए। कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। विभाग ने इसका अब तक कोई हल नहीं ढूंढा है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वच्छ पानी की सप्लाई न हुई तो लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-----
फिल्टरेशन प्लांट के पीछे तवी नदी में खनन के कारण पानी बहुत गंदा है। फिल्टर करने के बाद भी वह पूरा साफ नहीं होता। साथ ही फिल्टर प्लांट का एक नट टूट गया है। उसे भी ठीक किया जाएगा, और स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हरीश, एईई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें