फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत कोटली वाला के कैरा क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के प्रबंध को लेकर भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद से उनके इलाके में पानी की आपूर्ति ठप है। इसके कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोना पड़ रहा है। जबकि विभाग कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के कारण पानी की सप्लाई लाइन को क्षति पहुंची है, जिसे ठीक करने में कुछ दिन का समय लगेगा।
स्थानीय निवासी मंगल, सोनू देवी, तनीषा, राजकुमार व अन्य ने बताया कि उनके इलाके में काफी समय से पानी की समस्या है। हमेशा बेहद कम मात्रा में पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन, एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बिल्कुल ठप है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। लोग आसपास के नदी नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि जल शक्ति विभाग को जरूरी निर्देश देकर जल्द क्षेत्र में नियमित व उचित मात्रा में पानी की सप्लाई का प्रबंध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें