उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने उत्तरी कमान मुख्यालय में कमान के जीओसी से मुलाकात की। यह मुलाकात क्षेत्र में पुलिस और भारतीय सेना के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा सहयोग, ऑपरेशनल समन्वय और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सहयोग पर चर्चा की। जीओसी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अंतर-एजेंसी सहयोग को बढ़ावा देने में डीआईजी के प्रयासों की सराहना की। सेना कमांडर ने डीआईजी को प्रतिष्ठित ऑपरेशन सिंदूर मेडल से सम्मानित किया।
डीआईजी शर्मा से मिलकर समस्याओं पर की चर्चा
उधमपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रोमेश कुमार मन्हास ने प्रत्याशी साहिल मन्हास के साथ नवनियुक्त डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा से मुलाकात की। उनका स्वागत करते हुए मन्हास ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उम्मीद जताई कि जिले में अपराध में लगाम लगने के साथ ही जनमुद्दों का समाधान होगा।