रियासी। लंबित मांगों को लेकर तलवाड़ा विस्थापितों ने एक दिवसीय धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार सुबह माइग्रेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले विस्थापितों की बैठक प्रधान जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। लोगों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जम्मू संभाग के विस्थापितों को भी कश्मीर जैसे ही सरकारी सहायता मिलनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। पिछले तीन महीने से राहत राशि नहीं मिली है। तलवाड़ा कॉलोनी में क्वार्टरों क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश के दौरान अंदर रहना खतरे से कम नहीं है। राशन कार्ड तक नहीं बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की की शादी हो जाती है उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाता है लेकिन शादी कर लाई गई लड़की का नाम राशन कार्ड में नहीं डाला जा रहा। संवाद