फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी में नैयालना देवता के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी। तहसील पंचैरी की सुमन पंचायत में नैयालना देवता की वार्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान काफी संख्या में तहसील पंचैरी के दूरदराज इलाके व आसपास के क्षेद्घों से आए के श्रदालूओं ने भाग लिया। सभी ने नैयालना देवता के मंदिर में माथा टेका और देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके मंदिर पुजारियों ने छड़ी उठाकर चौकी भी ली।
विज्ञापन

मान्यता है कि नैयालना देवता न्याय का प्रतीक है। इसे सभी देवी देवताओं का पुरोहित माना जाता है। यात्रा में आए भक्तों तथा देवता के पुजारी बलदेव सिंह ने तहसील प्रशासन व ग्रामीण विकास विभाग से देव स्थान सुमन को विकसित करने हेतु कार्य करवाने की भी मांग की। गौरतलब है कि इस बार कोविड-19 के चलते लोगों ने कम संख्या में भाग लिया। यह वार्षिक यात्रा हर साल नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित की जाती है। जहां पर आने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस देवता को न्याय का देव माना जाता है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन से क्षेत्र को विकसित करने की मांग की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस देव स्थान पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें