फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया ब्लॉक 98 प्रतिशत तैयार, संशोधित राशि के फेर में फंसा पूरा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज के नए ब्लॉक के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नए ब्लाक का निर्माण करने वाली एजेंसी को प्रोजेक्ट की बढ़ी राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण काम को बंद पड़ा है। 98 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद भी आगे काम शुरू नहीं हो पाया है। नया सत्र शुरू होने पर छात्राओं को इमारत की परेशानी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरकारी महिला कॉलेज में छात्राओं को हर वर्ष इमारत की कमी से जूझना पड़ता है। करीब 16 वर्ष से कॉलेज 14 कमरों की इमारत में चल रहा है। हर सत्र में कॉलेज में तीन हजार छात्राएं शिक्षा हासिल करती हैं और जरूरत अनुसार इमारत नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 2018 में साढ़े पांच करोड़ रुपये में कॉलेज में दो मंजिला ब्लॉक के निर्माण के लिए मंजूरी मिली थी। जब इमारत तैयार हुई तो मंजूर राशि कम पड़ गई और फिर मजबूरन को काम बंद करना पड़ा। इसके बाद कॉलेज की तरफ से संशोधित प्लान भेजा गया, जिसके तहत 1.4 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसके बाद फिर काम शुरू हुआ। मौजूदा समय में इमारत तैयार है। रंग रोगन कर दिया गया है, लेकिन मंजूर राशि जारी नहीं होने पर फिर से काम को बंद कर दिया गया है। कुछ सप्ताह के बाद कॉलेज में नया सत्र शुरू होने वाला है और छात्राओं को फिर से इमारत की कमी से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नए ब्लॉक का 98 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अगर बकाया राशि का भुगतान हो जाता है तो 20 दिन में इमारत तैयार हो जाएगी। इसके बाद छात्राओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीनू महाजन, प्रिंसिपल, सरकारी महिला कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें