फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सावन के आखिरी सोमवार को शाम तक श्रद्धालुओं की देविकानगरी के शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर पूजन किया और अपने परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

दिनभर देविकानगरी भगवान शिव की भक्ति में डूबी हुई नजर आई। सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही देविका नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूजन करने से पहले श्रद्धालुओं ने पहले देविका की बावलियों के जल से स्नान किया और फिर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के सोमवार में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। आज सावन का आखिरी सोमवार है, इसलिए सभी दर्शन व पूजन करने के लिए पहुंचे हैं। देविका के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित मंदिरों में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही। जिब के मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और पूजन के बाद दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें