कटड़ा। मां वैष्णो के दर्शन के लिए पंजाब से आए एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उसकी की पहचान लखविंदर सिंह (46) पुत्र प्यारा सिंह निवासी सोनिया रोड, राजगढ़ कॉलोनी, तहसील व जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए परिवार के साथ आया था। भवन पर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे भवन स्थित डिस्पेंसरी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटड़ा अस्पताल भेज दिया। कटड़ा में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।