फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के रंग में रंगी देविकानगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां पूरी होने के बाद रविवार शाम को देविकानगरी के सभी मंदिर पूरी तरह से सज चुके हैं। वहीं, शहरवासियों का मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस्कान मंदिर की सजावट को देखने और माथा टेकने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे हैं। मंदिरों के बाहर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर मौजूद इस्कान मंदिर व श्रीराधाकृष्ण मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन 2020 से कोरोना संकट सामने आने के बाद भव्य कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहे हैं। इस वर्ष भी कोरोना के कारण ही जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन नहीं होगा और न ही सनातन धर्म सभा की तरफ से शोभायात्रा निकाली जाएगी है। लेकिन मंदिरों में माथा टेकने की प्रशासन की तरफ से अनुमति दी गई है। इसलिए मंदिर कमेटियों ने मंदिरों को सजाने का काम कई दिन पहले ही शुरू कर दिया था और रविवार को सजावट का काम पूरा हो गया।
इस्कान मंदिर की सजावट सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। मंदिर में माथा टेकने के लिए रविवार को ही कई श्रद्धालु पहुंच गए थे। आदर्श कॉलोनी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंदिर की विशेष तौर पर विभिन्न प्रकार की लाइटों के साथ सजावट की गई है। जन्माष्टमी का लेकर मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के जवान मंदिरों के बाहर तैनात कर दिए गए हैं। जन्माष्टमी को लेकर रविवार को बाजार में व्रत के सामग्री की भी खूब खरीदारी हुई और बाजार में सुबह से शाम तक रौनक लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें