फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठियान क्षेत्र में दो साल से बंद पडे शौचालय में सफाई कर्मचारी को तैनात कर खोले जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
उधमपुर के रठियान में दो वर्ष से बंद पड़ा शौचालय - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते रठियान क्षेत्र के लोगों ने इलाके से गुजर रहे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सार्वजनिक शौचालय में सफाई कर्मी तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग ने करीब तीन साल पहले यात्रियों की सुविधा के लिए इस शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन, इसके रखरखाव और सफाई के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई। इस कारण इसमें एक साल में ही काफी गंदगी फैल गई थी। जिससे परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने इसे ताला लगा दिया।
दो साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीण विकास विभाग ने इस पर कभी कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण लोगों को इस शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब यह बंद पडे़ पडे़ खस्ताहाल होने लगा है। क्षेत्र के सरपंच दीवान चंद ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर विभाग ने इसे यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया था। लेकिन, पानी की कमी और सफाई के अभाव में क्षेत्रवासियों को मजबूरन इसे बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे बंद होने या जाम लगने के दौरान ट्रक चालक इस शौचालय का इस्तेमाल करते थे। पानी की कमी होने के कारण इसमें वे गंदगी फैलाकर चले जाते थे। जिसके कारण आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों परेशानी हो रही थी। क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित विभाग से सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की, लेकिन हर बार अनदेखी होने पर उन्होंने इस पर ताला जड़ दिया। प्रशासन से मांग है कि यहां सफाई कर्मचारी नियुक्त हो, ताकि लाखों की लागत से बने इस शौचालय का लाभ यात्रियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें