फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालती से गलियोत तक बदहाल पड़ी है सड़क

विज्ञापन
उधमपुर के पंचैरी में मालती से अप्पर गलियोत तक तैयार की जा रही सड़क - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मालती से अपर गलियोत तक तैयार किए जा रही सड़क के निर्माण कार्य से स्थानीय लोग नाखुश हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर काम कर रहा है, और पीएमजीएसवाई अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने से पीएमजीएसवाई मालती से गलियोत तक सड़क का निर्माण कर रहा है। जब इसका कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। ग्रामीणों का कहना था कि इसके बनने से कई ग्रामीण इलाकों में विकास होगा। लेकिन, 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण करने के बाद मार्ग की रेखा को ही बदल दिया गया है।
सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह, अजीत सिंह, यशपाल सिंह, आदि ने बताया कि ठेकेदार ने करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का काम सर्वे के अनुसार काम किया है। लेकिन, दूसरे चरण में नौ किलोमीटर सड़क का कार्य सर्वे को नजरंदाज कर किया जा रहा है। इसमें कई तकनीकी खामियां हैं, जो भविष्य में परेशानियां बन जाएंगी। पहाड़ की ज्यादा कटाई कर दी गई। इससे जब बारिश होती तो पस्सियां गिरने पर बार बार मार्ग बंद होगा। इसके बारे में पीएमजीएसवाई अधिकारियों और ठेकेदार को बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-----
लोगों की शिकायत मिलने के बाद मैंने खुद मौके पर जाकर काम का निरीक्षण किया। और, पाया कि ठेकेदार अपनी मनमानी से पैसे बचाने के लिए काम कर रहा है। पूरा काम नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। इसका मैं भी विरोध करता हूं। जल्द ही इसकी शिकायत पीएमजीएसवाई के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर से की जाएगी।
विज्ञापन

- जीवन शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष, पंचैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें