फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई फाई की सुविधा से लैस होगा डिग्री कालेज का कैंपस

Sat, 07 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
वाई फाई - फोटो : फाइल
विज्ञापन
सब ठीकठाक रहा तो सरकारी डिग्री कालेज कैंपस उधमपुर में विद्यार्थियों को जल्द ही है वाई फाई की सुविधा मिल जाएगी। इस सुविधा के तहत विद्यार्थी बीस मिनट के लिए रोज कालेज परिसर में वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए कालेज प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, लेकिन 4जी सेवा शुरू होने में हो रही देरी के कारण इस सुविधा को कालेज में बहाल करने में अभी परेशानी आ रही है। बताया जाता है कि अगस्त माह से यह सुविधा कालेज में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अगर यह सुविधा उधमपुर डिग्री कालेज में शुरू हो जाती है तो यह पहला सरकारी डिग्री कालेज होगा, जिसमें छात्रों को बीस मिनट के लिए वाई फाई सुविधा का लाभ मिलेगा। हालांकि इस सुविधा को जम्मू संभाग के दस कालेज और कश्मीर संभाग के दस कालेजों में शुरू करने की अनुमति दी गई है, जिसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

रिलायंस जिओ कंपनी के साथ विभिन्न कालेजों के करार होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने कालेजों में इस सुविधा को लागू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वाई फाई सेवा के लिए कालेज में ट्रांसमीटर और मॉडम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


आधुनिक युग में छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी अग्रसर हैं। इसके लिए वाई फाई की भूमिका अहम होती है। इस सुविधा के लिए सबसे पहले उधमपुर डिग्री कालेज प्रबंधन ने कंपनी के अधिकारियों से बात की थी। इस सुविधा को जम्मू और कश्मीर के दस-दस कालेजों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. एसएस भलवाल, प्रिंसिपल, डिग्री कालेज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें