चिनैनी। डीसी इंदु कंवल चिब ने बुधवार को नरसू ब्लॉक का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। डीडीसी सदस्य सुभाष चंद व पंचायत प्रतिनिधियों ने कई समस्याएं उजागर कीं।
उन्होंने गुजाड़-चिरड़ी सड़क को अन्य सड़कों के साथ जोड़ने की मांग उठाई है, ताकि टूरिस्ट सर्किट बन सके और पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो सके। धार लद्दा और जुगधार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, कित्थर, चिरड़ी, लद्दा धार, धार गद्िदयां में मोबाईल नेटर्वक की समस्या को दूर करने, नरसू ब्लाक में हायर सेकेंडरी स्कूल और पीएचसी खोलने की मांग उठाई। हायर सेकेंडरी स्कूल सयूना के निकट से गुजर रही नहर पर जाला लगाने की भी अपील की। डीडीसी सदस्य चिनैनी ऊषा देवी व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने गुजाड़-चिरडी सड़क पर बिछाए गए तारकोल पर असंतोष जताया। गुजाड़ में पयेजल संकट को दूर करने के अलावा हैंडपंप लगाने की मांग उठाई है।