कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम तेजी से जारी है। प्रमुख स्थानों सहित सभी मार्गों को रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया भी जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन पूरी तरह से किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नवरात्र महोत्सव इस बार अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता सहित हास्य व्यंग्य सहित कुछ कार्यक्रमों को छोड़कर शोभायात्रा, इंटरनेशनल दंगल प्रतियोगिता आदि आकर्षण बनेंगे। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां जारी हैं। कोविड-19 एसओपी को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए आयोजन होंगे। दंगल केेे आयोजन के लिए आने वाले दिनों में मल्टीपर्पज स्टेडियम में अखाड़ा बनाने की कवायद तेज होगी। संवाद