उधमपुर। जिले में वीरवार को भी मेडिकल ब्लॉक टिकरी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि छह व्यक्ति स्वस्थ हुए। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 6 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग का काम लगातार किया जा रहा है। बुधवार को ब्लॉक टिकरी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। वीरवार को एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
इससे टिकरी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 11402 हो गई है। इनमें से 11259 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 6 है। संवाद