फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही कमरे में मृत मिली अधेड़ महिला

Sat, 26 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कल्लर पंचायत में स्थित एक घर से वीरवार को एक महिला का शव उसके कमरे से ही संदिग्ध हालत में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार की दोपहर को नारायण की बेटी वीरवार की दोपहर करीब बारह बजे अपनी मां पत्नी शकुंतला देवी (50) से मिलने आई। पर घर का दरवाजा बंदर से बंद था। उसने बार-बार दरवाजे को खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने घर के पिछली तरफ बने गेट पर जाकर उसे खोलने का प्रयास किया।

जब काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो उसने गेट को जबरन खोला, जिसके बाद वह घर के भीतर गई तो उसने एक कमरे में अपनी मां को मृत अवस्था देख कर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। तुरंत उसने अपने परिजनों और अपने भाई को मां की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस बारे मेें उधमपुर थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें