फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ीं बाइक, दो की मौत

Sat, 26 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्‍वीर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव फूलकां के पास वीरवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक होते देख उन्हें रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव फूलकां निवासी तुलसीराम होली पर्व पर कंवरपुरा में रिश्तेदारों के पास गया हुआ था। उसका भाई प्रेम कुमार अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ शाम को भाई तुलसीराम को लेने बाइक पर रवाना हुए। तीनों बाइक पर वापस फूलकां के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक डिंग निवासी अर्जुन चला रहा था। दुर्घटना में तुलसीराम व अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेम कुमार व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें