फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल, टनल बना रही कंपनियों पर भड़के ग्रामीण

Sun, 04 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ रियासी
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर टनल, पुल व अन्य काम करने आई प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ कौडी जुड्डा डुग्गा कुलाली के ग्रामीणों द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने कंपनियों पर निर्माण कार्यों के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया। डुग्गा में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि रेल लिंक परियोजना के तहत क्षेत्र में टनल व पुलों को बनाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन


संपर्क मार्गों को भी बनाया जा रहा है, लेकिन इनसे निकलने वाला मलबा डंपिंग यार्डों में फेंकने के बजाय ग्रामीणों की उपजाऊ जमीनों में जाने से खेत खराब हो रहे हैं। पानी की कूलों तथा धराटों को भी नुकसान हुआ है। कई प्राकृतिक जलस्रोत भी सूख गए हैं। ग्रामीण कपूर सिंह, मोहम्मद इबरार, अमर सिंह, शब्बीर अहमद ने बताया कि ग्रामीणों को परियोजना का फायदा मिलना तो दूर, उनको अपनी पुश्तैनी जमीनों से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

कई लोगों के तो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस प्रकार से मलबे को फेंका गया है, यदि इस दौरान कुछ दिनों के लिए लगातार जोरदार बारिश हो जाए तो तो क्षेत्र में भारी तबाही मच सकती है। इससे लोगों की रही सही जमीनें व मकान जमींदोज हो सकते हैं। रेल अथारिटी द्वारा लोगों की समस्यायों को हल करने काो कार्यवाही नहीं की जा रही है। कभी-कभार कोई अधिकारी मौके पर आते हैं, लेकिन मात्र आश्वासन देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें