फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे एक माह की लावारिस मासूम मिली

Thu, 20 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामबन
विज्ञापन
बच्चे का सांप के साथ खेल - फोटो : SELF
विज्ञापन
रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मगरकोट इलाके में हाईवे किनारे बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रोड ओपनिंग पार्टी को एक माह की बच्ची लावारिस पड़ी मिली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पीएचसी रामसू पहुंचाया। वहां उसकी जांच की गई, जिसमें बच्ची बिल्कुल स्वस्थ पाई गई। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को स्थानीय एक परिवार को उसकी देखरेख के लिए सौंपा है। इस मामले में केस दर्ज कर बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। किसने किस हालत में मासूम बच्ची को फेंका इसका पता किया जा रहा है। बच्चों को कहां रखा जाएगा इसका फैसला बाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें