फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
----
विज्ञापन


बस खाई में गिरी, छह की मौत, तीस यात्री घायल
मजालता क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा, गंभीर घायल 30 को जीएमसी में भर्ती कराया गया
सभी घायल और मृतक कश्मीर संभाग के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/मजालता। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर मजालता थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते चनेड़ गांव में शुक्रवार देर रात को यात्रियों से भरी बस करीब 200 फीट गहरी खाई जा गिरी। बस के खाई में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री गंभीर रूप हो गए। घायल यात्रियों को उपचार के लिए जीएमसी भेज दिया गया। सभी घायल व मृतक कश्मीर संभाग के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे जम्मू से सुरईंसर के रास्ते श्रीनगर की तरफ जा रही बस (जेके02बीआर-5503) जैसे ही मजालता तहसील के चनेड़ इलाके में पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मजालता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मजालता, मानसर पीएसी से एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया। पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने जीएमसी जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पीएचसी मजालता पहुंचाया। पुलिस के अनुसार जम्मू से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जाने की अनुमति न मिलने पर चालक ने बस को सुरईंसर के रास्ते श्रीनगर की तरफ ले जाने का प्रयास किया। चालक ने बस को लेकर उधमपुर पहुंचना था और वहां से सुबह उधमपुर से कश्मीर की तरफ जाना था। लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत
मोहम्मत इकबाल निवासी मस्तपुरा किल्लर शोपियां, मंजूर अहमद निवासी नावपुरा सोपोर, जावेद अहमद निवासी कावसा जगीर बडगांव, फारूक अहमद निवासी बांदीपोरा, गुलाम अहमद मीर निवासी बारामुला और आशिया निवासी बांदीपोरा हैं।

जीएमसी में उपचाराधीन घायल
गुलाम नबी निवासी बारामुला, मोहम्मद अशरफ निवासी बीजबिहाड़ा अनंतनाग, मोहम्मद रमजान निवासी सोपोर, अख्तर निवासी सोपोर, मारफा निवासी बीहबिहाड़ा अनंतनाग, ओमेर निवासी सोपोर, यासीर निवासी काजीकुंड कुलगांव, जियावाह दीन, शकीला निवासी बडगाम, मुश्ताक अहमद निवासी सोपोर, साहिल निवासी अनंतनाग, मोहम्मद मकबूल, नजीर अहमद निवासी बडगांव, खुर्शीद अहमद निवासी सोपोर, मोहम्मद अल्ताफ निवासी सोपोर, प्रकाश निवासी निवासी श्रीनगर, जबीर अहमद निवासी सोपोर, मोहम्मद इकबाल निवासी सोपोर, अहतिशाम सराज निवासी सोपोर, मोहम्मद जमान निवासी शोपियां, नीना बेगम, नरगिस निवासी सोपोर, सज्जाद निवासी बारामुला, मोहम्मद फारूक निवासी सुंदरबनी, बलकिस अख्तर निवासी सुंदरबनी, उस्मान निवासी सोपोर, जुबेर, मोहम्मद अकबर सोपोर।


किश्तवाड़ में वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार की गई जान
किश्तवाड़। जिले में शनिवार सुबह पौने दस बजे यात्री वैन (जेके02एके 2903) डेडपेठ से कुछन इलाके की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में गुलाम हसन और गुलनाजा बानो उर्फ बेबी निवासी मियन धार डेडपेठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाफर अहमद की जिला अस्पताल और अयाज अहमद निवासी मीयन डेडपेठ की जम्मू ले जाते समय द्राबशाल के पास मौत हो गई। घायल गुलाम हसन और इम्तियाज अहमद निवासी मियन धार डेडपेठ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि मरने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं। ब्यूरो




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें