फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में रिश्तेदार को लगी गोली

Sun, 03 Mar 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे युवाओं की लापरवाही से रिश्तेदारी आए युवक के सीने में गोली लग गई। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि एक घंटे बाद भी मानधाता पुलिस अनजान बनी रही। जिसके चलते एएसपी पूर्वी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा सुल्तानपुर निवासी अरविंद यादव (28) पुत्र रामअंजोर यादव शनिवार को अपने बहनोई प्रदीप यादव पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी सरायतारा विश्वनाथगंज, थाना मानधाता के  घर आयोजित तिलकोत्सव में शामिल होने गया था। शाम को तिलक के दौरान लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। अरविंद कुर्सी पर बैठा था। उसके सामने खड़े होकर लोग फायरिंग कर रहे थे। अचानक गोली फसने पर युवक ने असलहा नीचे कर लिया। तभी फायर हो गया। जब अरविंद के सीने के पास जा लगी। यह देख खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। हर्ष फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले। आनन फानन में अरविंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। आश्चर्य की बात यह रही कि तिलकोत्सव के दौरान युवक को गोली लगने की जानकारी मानधाता थानाध्यक्ष को एक घंटे तक नहीं हो सकी। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मौके पर भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें