फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्करों से बरामद की 202 किलो भुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को दो तस्करों को पकड़ कर 202 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी रईस मोहम्मद भट के निर्देश में एसएचओ संजीव चिब ने जखैनी इलाके में नाका लगा कर रखा था। इसी बीच घाटी से पंजाब की तरफ जा रहा ट्रक नंबर पीबी02बीवी-8899 जब जखैनी नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने ट्रक के अंदर से कुल 202 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने उसी समय वाहन में सवार जतिंद्र मसीह और जतिंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब को नशीली वस्तुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसी समय तस्करी के लिए इस्तेमाल के किए ट्रक को भी कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 584/18 अंडर सेक्शन 8/15 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें