फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर हुई लूट के मामले में छह लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 10 Dec 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। शराब के ठेके पर मैनेजर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह बदमाशों को दूसरी लूट की साजिश बनाते समय गिरफ्तार किया है। बदमाशों से लूटी हुई धनराशि समेत तमंचे, कारतूस, बाइकें व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लूट की घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने लूट की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया 27 नवंबर को थाना क्षेत्र बहजोई के गांव भवन स्थित ठेके पर मैनेजर से हुई लूट में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस ने इसलामनगर रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास से लूट की साजिश बनाते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम वीरेश कुमार यादव व नवरत्न निवासी गांव बायभूड़ थाना धनारी, सोनू व गब्बर निवासी गांव अतरासी थाना बहजोई, पिंकू उर्फ सत्यपाल निवासी गांव घोसीपुरा थाना हयातनगर तथा विसलाम निवासी गांव अर्जुननपुर जूना थाना बहजोई बताए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से चार तमंचे 315 बोर व दो तमंचे 312 बोर समेत 12 कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, छह मोबाइल फोन व लूटी गई धनराशि के एक लाख 57 हजार रुपये बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 27 नवंबर को शराब के ठेके पर लूट की घटना को स्वीकार की। उन्होंने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार समेत स्वाट प्रभारी रणवीर सिंह, सर्विलांस प्रभारी रविंद्र सिंह व उप निरीक्षक अजय कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, हेड कांस्टेबिल हरिओम, विनीत कुमार, सौरभ कुमार व संजीव कुमार आदि शमिल रहे। वहीं, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम व एसओजी टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

बदमाश वीरेश पर कई जिलों में है मुकदमे दर्ज
बहजोई। एसपी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल बदमाश वीरेश पर जिला मुरादाबाद, बदायूं व समेत अन्य जिलों के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या का प्रयास व डकैती की साजिश बनाते, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के करीब दर्जन पर मुकदमे पंजीकृत हैं।

कुछ कर दिखाने की चाहत ने बनाया लुटेरा
बहजोई। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सोनू बताया कि उसे कुछ कर दिखाने की चाहत थी। इसी के चलते कुछ दिनों पहले उसने अपने फेसबुक अकांउट पर लिखा था कि उसे कुछ ऐसा करना है जिससे भीड़ उसे देखे। इसी जुनून के चलते लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, नवरत्न ने टीईटी दिया है तो पिंकू ने एक राजकीय डिग्री कालेज से छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन






पी-02
बहजोई में एसपी की प्रेसवार्ता में मौजूद बदमाश व पुलिस।



पी-03
बहजोई में लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करते एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें