फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने भी गठित की जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

--------------------
तीन जवानों की हत्या मामले में सीआरपीएफ ने भी शुरू की जांच
टीम में रखा गया है तीन अलग-अलग बटालियन के अधिकारियों को
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। बट्टलबालियां स्थित सीआरपीएफ की 187 बटालियन में तीन सीआरपीएफ जवानों की हत्या के मामले में पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ ने टीम का गठन कर जांच शुरू की है। टीम में तीन अलग-अलग बटालियन के अधिकारियों को रखा गया है। रविवार को पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने 187 बटालियन के अंदर जांच की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार देर रात को बट्टलबालिया स्थित सीआरपीएफ की 187 बटालियन के अंदर अजीत सिंह ने अपनी इंसास राइफल से जोगिंदर कुमार, पोखर मल और उमेद सिंह नाम के जवान को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अजीत सिंह ने अपने आप को भी गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि हत्या के मामले की जांच के लिए सीआरपीएफ ने भी टीम का गठन किया। इस टीम में 33 बटालियन के कमांडेंट, 137 बटालियन के सेकेंड इन कमांडेंट और 187 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट के साथ कुछ अन्य अधिकारी रखे गए हैं। सीआरपीएफ की टीम भी लगातार बटालियन के अंदर जाकर पूछताछ कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर बुधवार की रात हुआ क्या था। क्यों सीआरपीएफ जवान ने गोलियां चलाकर तीन जवानों की हत्या कर दी थी। पुलिस की टीम के साथ ही सीआरपीएफ की टीम ने रविवार को बटालियन के अंदर जाकर घंटों जांच की और कई जवानों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें