फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, वर्दी फाड़ी

Sun, 24 Mar 2019 08:18 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

सदपुरा मोड़ पर शनिवार शाम झगड़ा कर रहे दो पक्ष को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के दो युवकों ने लात घूसों से हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया, दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


तिगांव थाने के मुख्य आरक्षी सुरेश के अनुसार, शनिवार को थाने में कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सदपुरा मोड़ पर रहने वाले ब्रह्मपाल से कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर सुरेश सिपाही संदीप को लेकर मौके पर पहुंचे।

वहां ब्रह्मपाल और उससे झगड़ा करने वाले इंद्रपाल व रोहित भी उन्हें मिल गए। उन्होंने झगड़े के बारे में पूछताछ शुरू की। आरोप है कि इससे भड़के इंद्रपाल और रोहित ने मुख्य आरक्षी सुरेश को गालियां बकते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो दोनों उनसे हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने सुरेश की वर्दी भी फाड़ डाली। सूचना मिलने पर एसएचओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और इंद्रपाल को पकड़ लिया, जबकि रोहित फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रेमदत्त ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ झगड़ा करने और सरकारी डयूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही फरार रोहित को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें