फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: नशे के सामान का विक्रेता दवोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के सामान का विक्रेता दबोचा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस ने मिलावटी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शहर में लंबे समय से गांजा और अन्य अवैध कारोबार करता चला आ रहा है। इस कारण उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने से कतराती थी। नई बस्ती चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह परिहार को बुधवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि तुवन मंदिर के पीछे कुख्यात आरोपी शराब सहित मौजूद है। चौकी इंचार्ज ने सूचना पर तुवन मंदिर के पीछे से एक प्लास्टिक की कुप्पी में दस लीटर कच्ची शराब और यूरिया के साथ राकेश पुत्र कल्लू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी को शक्तिमान की नाम से भी जाना जाता है। आरोपी अवैध कारोबार को काफी समय से करता चला आ रहा है। पुलिस इस कुख्यात कारोबारी को पकड़ने में भी घबराती है, क्योंकि पुलिस को आता देख शक्तिमान जहर खा लेता है, जिसे देख पुलिस के हाथ पैर फूल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें