किश्तवाड़। शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर शालीमार के पास केबल को ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी काम कर रहे थे कि अचानक उन्हें करंट लग गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया गया। यहां पर एक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि दोनों कंट्रैक्ट पर कंपनी में कार्यरत थे। उक्त कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी इनके परिवार को मदद करेगी। उन्होंने बताया कि पास में बिजली के हाइटेंशन तार थे।
आशंका है कि बिजली के खंभे में करंट होने से हादसा हुआ होगा। मृतक की पहचान निटु शर्मा(25) निवासी तिहयारी पाडर, जबकि घायल विक्की राणा निवासी असर डोडा के रूप में हुई है।