फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश तस्करी का प्रयास विफल कर पुलिस ने 29 गोवंश को कराया मुक्त , 02 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने टिकरी में लगाए नाके पर 29 मवेशियों को मुक्त करवाया है। तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इंचार्ज पुलिस पोस्ट टिकरी पीएसआई अब्दुल सतार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसपी मुख्यालय साहिल महाजन की देखरेख में नाका लगाया था, जहां कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले कुछ व्यक्तियों के समूह को देखा। वह मवेशियों को पैदल घाटी की तरफ लेकर जा रहे था।
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें रोककर जब जांच की तो पाया कि इनके पास कोई भी वैध अनुमति नहीं है। इसके बाद पुलिस ने सभी 29 मवेशियों को कब्जे में ले लिया। दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों में बशीर अहमद निवासी जम्मू तथा मोहम्मद गोरा निवासी विजयपुर सांबा शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें