फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1130 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी के बैनर तले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपने निरंतर अभियान में विशेष सूचना पर एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया, जिसके पास से 1130 शराब की बोतलें बरामद की गईं।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार और थाना प्रभारी किश्तवाड़ आबिद बुखारी के नेतृत्व में एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन द्वारा विशेष पुलिस दल का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने किश्तवाड़ के हस्ती क्षेत्र में एक विशेष नाका स्थापित किया गया था।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेके17-6857 रजिस्ट्रेशन नंबर का महिंद्रा पिकअप रोका, जिसकी तलाशी में 1130 बोतल शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदस्सर हुसैन निवासी टिप्परी तहसील ठाठरी जिला डोडा के रूप में हुई है। उसके साथ आया एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

आशंका है कि वह भी शराब तस्करी में शामिल है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। इस संबंध में पुलिस ने किश्तवाड़ थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें