फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क बनाओ प्रतियोगिता में सहर, मनीषा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेड रिबन क्लब की तरफ से सरकारी महिला कालेज और डिग्री कालेज उधमपुर में बुधवार को मास्क बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्र व छात्राओं ने रंग बिरंगे मास्क बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरकारी महिला कालेज में प्रो. परमजीत सिंह, प्रो. संजीव उपाध्याय, प्रो. तानिया महाजन की मौजूदगी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कपड़ों के रंग बिरंगे मास्क बनाए और दूसरी छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इनका लगातार इस्तेमाल करने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान सहर शकील ने हासिल किया, नीना देवी ने दूसरा और सदाफ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल मीनू महाजन ने सप्ताह तक चले अभियान को लेकर छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की। डिग्री कालेज में इंटर कालेज मास्क बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रिंसिपल प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। प्रतियोगिता में मनीषा देवी ने पहला, हर्ष ठाकुर ने दूसरा और राहुल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनको नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. कंवलजीत कौर, डा. स्वर्ण सिंह, प्रो. सोनिया राज और प्रो. अनोक्षा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें