उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के चोपड़ा शाप इलाके में शुक्रवार सुबह टाइल पर फिसलने से दस वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अजय कुमार पुत्र सुभाष शर्मा निवासी बिहार चोपड़ा शाप स्थित घर में टाइल पर चलते समय फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों को जब इसका पता चला तो तुरंत वाहन की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।