फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणगंगा मार्ग के पास होटल के कमरे से शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के बाणगंगा मार्ग पर निजी होटल के कमरे में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया गया। इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ है। जांच के दौरान उसकी पहचान अतुल कुमार (31) पुत्र बंसीलाल निवासी वार्ड नंबर 16 दीनानगर उधमपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि एक व्यक्ति कमरे में ठहरा हुआ था। देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा था। जांच के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृत्यु किन कारणों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें