उधमपुर। जिले में मंगलवार को 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 16 लोग संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों ने दो बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित मिले हैं जबकि 20 अन्य रैंडम सैम्पलिंग में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चिनैनी ग्रामीण के 09, पंचैरी के 05, रामनगर का एक और टिकरी के ग्रामीण क्षेत्र के 5 लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक कुल 14743 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 14563 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 147 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण के 33 मामले अभी भी सक्रिय हैं।