फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी मेडिकल ब्लॉक में एक व्यक्ति मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि कोई कोरोना को मात देने में कामयाब नहीं हुआ है। अब एक बार फिर से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता भी बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। हालांकि बीच में कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिल के टिकरी मेडिकल ब्लाक में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 11401 हो गई है। इनमें से 11253 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें