फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में तैयार कोविड-19.2ड्डह्म्स्र - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना की तीसरी लहर में हर रोज सौ से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के साथ सीएचसी चिनैनी और रामनगर में ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में कोविड-19 वार्ड तैयार कर दिया है, और इसमें एक समय में 110 मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकती है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि अभी तक केवल दो मरीजों को जिला अस्पताल में रखा गया है।
जबकि, दो मरीजों का उपचार नारायणा अस्पताल और छह का उपचार जीएमसी जम्मू और गांधी नगर अस्पताल में किया जा रहा है। बाकी के 650 से अधिक मरीज घरों में ही आइसोलेट किए गए हैं। जिला अस्पताल में दोनों ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट काम करने लगे हैं। अब अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

-----
जिला अस्पताल में मौजूद हैं 35 वेंटीलेटर
जिला अस्पताल में पीएम केयर के तहत 35 वेंटिलेटर काम कर रहे हैं। पहले तो ऑक्सीजन की कमी के कारण वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे थे। लेकिन, अब दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने के बाद वेंटिलेटर भी काम करने लगे हैं। अच्छी बात यह है कि अभी अस्पताल में किसी कोरोना संक्रमित को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है।
-----
चिनैनी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी करने लगा काम
स्वास्थ्य विभाग ने चिनैनी अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन स्पोर्ट के साथ 60 बेड का इंतजाम कर दिया है। इसके साथ सोमवार से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी काम करने लगा है। वहीं, रामनगर अस्पताल में 20 बेड की सुविधा रखी गई है। ऑक्सीजन के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, रामनगर अस्पताल में अभी तक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट नहीं लगा सका है।
-----
अब तक उधमपुर में किसी मरीज को वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है। लेकिन, इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी हैं। जिस प्रकार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, हालात बिगड़ सकते हैं। इसलिए, सभी सावधान रहें। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद यासीन, जिला कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें