फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा पर दुकानदारों और बस चालकों के किए गए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दुकानदारों और यात्री वाहन चालकों के कोरोना टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को बस अड्डा पर विशेष शिविर लगाकर दुकानदारों, चालकों और कंडक्टरों के कोरोना टेस्ट किए। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने बाजार पहुंचने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में हर रोज हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। यात्री वाहन यात्रियों से भर कर पहुंच रहे हैं। कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है और कुछ लोग लोगों ने मास्क पहनना भी बंद कर दिया है। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदारों, चालकों और कंडक्टरों के कोरोना टेस्ट करवाना शुरू किया है। इससे लोगों को संक्रमण से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बस अड्डा पर कोरोना टेस्ट के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बस अड्डा पर मौजूद सभी दुकानदारों और बसों के चालकों व कंडक्टरों के कोरोना टेस्ट किए गए। दोपहर तक चली प्रक्रिया में 200 से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस अड्डा पर मौजूद यात्रियों और चालकों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और मास्क पहनने को जागरूक किया। इनको समझाया कि अगर तीसरी लहर से बचना है तो सावधानी रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें