उधमपुर। दुकानदारों के कोरोना टेस्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक दुकानदारों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर महीने दुकानदारों के कोरोना टेस्ट कर रहा है।
दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्थ कार्ड नाम की योजना तैयार की है, जिसके तहत हर महीने दुकानदारों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं और रिपोर्ट की एंट्री हेल्थ कार्ड में की जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल के कार्यालय में टेस्टिंग के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में दुकानदार पहुंचे थे। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी के नेतृत्व में चले इस शिविर 100 से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए।