फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों से वसूला नौ हजार का जुर्माना

विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान मास्क नही पहनने वालों को जुर्माणा करते थाना प्रभारी - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ता देख पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरे दिन भी धर्मनगरी में मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की। एसडीएम अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कटड़ा के मुख्य फव्वारा चौक, बाणगंगा मार्ग और मुख्य बाजार पर नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मास्क न पहनने वालों का मौके पर ही चालान कर लगभग नौ हजार का जुर्माना वसूला है। साथ ही मुंह पर आधा मास्क लगाने वालों को जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि वह कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क लगातार पहनें। कार्यवाही के दौरान अक्सर देखा गया कि वाहन चालक और स्थानीय लोग भी बिना मास्क के घूम रहे थे। जिसको लेकर प्रशासन ने कार्यवाही की।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी को लेकर मामलों में लगातार कमी आ रही है। मगर, रियासी में वीरवार को डिग्री कॉलेज में 11 बच्चे संक्रमित पाए गयेेे हैं। इसलिए, खतरा अभी टला नहीं है। बार-बार कहने के बावजूद लोग बेपरवाह हो गए हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें