किश्तवाड़। जिले में कोविड दिशानिर्देशों की पालना के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को डीसी अशोक कुमार शर्मा के दिशानिर्देश पर आदेश की अवहेलना करने पर एक कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। यह कार्रवाई तहसीलदार प्रमोद कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी आबिद हुसैन की टीम ने की है।
इस दौरान गर्ल्स हायर सेकेंडरी के पास स्थित इग्नाइटेड माइंड्स नामक कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। टीम ने दबिश के दौरान कोचिंग सेंटर को खुला पाया और वहां कक्षाएं चल रही थीं। इसके अलावा कुछ छात्र बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी के बैठे थे।